औरैया। सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मासूम को रौंद दिया था। गुस्साए परिजन ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी थी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गांव चिचौली निवासी जयचंद यादव की छह वर्षीय बेटी पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान औरैया से दिबियापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मासूम काे रौंद दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मासूम के शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। एंबुलेंस गेल की थी, जिसे कब्जे में ले लिया गया था।