फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली में 42 दिन पहले एक पीड़िता की तहरीर पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते ससुराल वालों द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा देवर द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के अलावा ससुर पर छेड़छाड़ तथा पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एक फरवरी को पीड़िता विवाहिता ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी कन्नौज जिला के थाना इंदरगढ़ निवासी रोहित दुबे पुत्र कौशल किशोर से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये नगर व एक कार की मांग की जानी शुरू कर दी गई।
बताया कि इस पर जब उसने उनकी इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जताई तो उसके ससुरालीजनों ने उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। बताया कि यही नहीं उसके देवर माहित द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं ससुर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा पति उससे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाते थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पति , ससुर के अलावा देवर मोहित, अंशुल, ननद रचना, प्रियंका, मंगला, देवकली व सास निवासीगण गांव समरथपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें