फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यात्री को लूट जहरखुरानों ने मेमू में बैठाया

Wed, 21 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। भिवानी से अपने घर इटावा लौट रहे गांव संतोषपुर इटगवां निवासी नंदराम (45) को जहरखुरानी गैंग ने अपना शिकार बनाया। गैंग के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रुपया और सामान लूट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में बैठा दिया। बुधवार को ट्रेन में बेहोशी की हालत में पाए जाने पर अन्य यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी।
अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर नंदराम को उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उसकी जेब से मिले मोबाइल और टिकट के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता परशुराम ने बताया कि नंदराम भिवानी में एक शांति हवन में शामिल होने गया था। जीआरपी फफूंद के उपनिरीक्षक अजीत कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें