फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएम का 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा, भाजपाइयों ने की पूजा

Thu, 11 Jun 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19-देवकली मंदिर में पूजा करते भाजपाई। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून का दिन एक ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के निर्वाचित पीएम रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पहले गैर-कांग्रेसी व प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवकली मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। भाजपाइयों ने महाकाल से पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतीक सिंह राजावत, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, शिव सिंह भारती, आशीष कठेरिया, विशाल परिहार, सौरभ राजपूत व अभिषेक त्रिपाठी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें