दिबियापुर। रविवार को एक गेस्ट हाउस में सपा का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में एकजुटता का संकल्प लिया। सम्मेलन में एटा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि मौजूदा सरकार को गांव, गरीब और किसानों की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोग अब भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करती है। विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, प्रमोद गुप्ता एलएस, मदन सिंह गौतम, अतर सिंह नायक, मोहम्मद इरशाद, रुक्मिणी निषाद व समरथ सिंह पाल ने संबोधित किया।