फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक मंगल दल पार्क के निर्माण से खिलाड़ियों का सपना होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ब्लाॅक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत पसईपुर-केशमपुर के बदहाल पड़े युवक मंगल दल पार्क के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की तैयारी होने लगी है। पार्क में गांव क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए खेलकूद का सारा सामान मौजूद होने के साथ ही ओपन जिम का निर्माण भी होना है। लगभग 20 लाख की लागत से पार्क को भव्य बनाया जाएगा। जिसको लेकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसकी शुरुआत मिट्टी की भरान के साथ किया गया है।
विज्ञापन

ब्लाॅक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत पसईपुर-केशमपुर के ग्राम प्रधान राजेश पाल पंचायत को विकास की मिसाल बनाने में जुटे हुए हैं। गांव में खेलकूद की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान ने युवक मंगल दल के केशमपुर गांव में वर्षों से बदहाल पड़े पार्क के मैदान को ब्लाॅक में अव्वल पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्क में काफी बड़े हिस्से में खेल का मैदान बनाने के लिए मिट्टी का भराव किया जा रहा है।
फिलिंग का काम पूरा होते ही समतलीकरण कराते हुए पार्क के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट, वालीबॉल और फुटबॉल मैदान बनाए जाएंगे। पार्क में ही एक हिस्से में ओपन जिम का भी कार्य होगा। पंचायत के लोगों को सुबह व शाम टहलने के लिए पार्क के अंदर चारों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ और पत्थर बैंच का निर्माण होगा। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं, पार्क को हराभरा बनाने के लिए घास का मैदान बनाने के साथ ही चारों ओर पौधारोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। जिससे रात में भी पार्क जगमगाता रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी नंदराज ने बताया कि पंचायत और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की सहूलियत के लिए लगभग 20 लाख की लागत से खेल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खेल का सभी सामान और जिम का सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्ययोजना बना ली गई है। बजट मिलते ही जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा।

बोले युवा खिलाड़ी-
प्रतिभाशाली बच्चों को फुटबॉल के दांवपेच सिखा सकेंगे
फोटो05एयूआरपी 11- जोली स्टार
गांव निवासी युवा जोली स्टार फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी हैं। बताया कि गांव के बच्चों को फुटबॉल के लिए प्रशिक्षित करने की इच्छा थी, लेकिन कोई मैदान न होने से मजबूरी थी। पार्क में खेल मैदान बनने के बाद वह गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को फुटबॉल के दांवपेच सिखा सकेंगे। इससे गांव की प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
फोटो05एयूआरपी 12- दीपक कुशवाह
गांव निवासी दीपक कुशवाह वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। बताया कि गांव में खेलकूद के लिए जगह के अभाव में तमाम युवा खेतों में जाकर वॉलीबाल खेलते हैं। गांव में पार्क बनने की जब से सुनी है, तब से मन प्रफुल्लित है कि गांव की खेल प्रतिभाओं को अब बढ़ने में मदद मिल सकेगी।
फोटो05एयूआरपी 13- हरीराम
हरीराम क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं, वह गांव के युवाओं को भी खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। जिससे गांव में क्रिकेट खिलाड़ियों की खासी तादाद हो गई है। बताते हैं कि गांव में खेल के लिए कोई मैदान नहीं है। खेत खाली होते हैं तो वहीं खेल लेते हैं लेकिन जब फसल होती है तो महीनों नहीं खेल पाते हैं। अब पार्क मैदान बनने से गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
फोटो05एयूआरपी 14- शिवम
शिवम ने बताया कि गांव में जिम की सहूलियत न होने से वह और उनके तमाम दोस्त जिम करने के लिए काफी दूर फफूंद जाते हैं। दूरी की वजह से गांव के बहुत से युवाओं के लिए जिम एक सपना बना हुआ है। पार्क में ओपन जिम बनने से लोगों को जिम का लाभ ले पाना आसान हो जाएगा। और तमाम युवा जिम करने के लिए वहां पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें