फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जजी में रोपे पौधे, संरक्षण का संकल्प

Sat, 06 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिला जजी परिसर में जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर जजी को हराभरा बनाने को कदम उठाया गया। साथ ही न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



 
जिला जज धर्म विजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। घर-घर इसका संदेश पहुंचाना होगा कि हर व्यक्ति का रहन-सहन ऐसा हो, जिससे जल, जमीन और वायु प्रदूषित होने से बचे।


नोडल अधिकारी एडीजे अंगद प्रसाद ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है। वृक्ष किसी भी प्रकार का हो, उसको पुत्रवत भाव से लगाना चाहिए, सींचना चाहिए।


 
प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन हरवंश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मानव जीवन को जीने के लिए प्राण रूपी वायु देने वाले वृक्ष की रक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन



इसलिए पर्यावरण की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए, क्योंकि मनुष्य बगैर भोजन के तो कुछ समय तक जिंदा रह सकता है, लेकिन स्वच्छ जल व वायु के बगैर बिल्कुल नहीं रह सकता। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौध लगाने व संरक्षित करने का आहवाहन किया।


 
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीती चौधरी, डीबीए अध्यक्ष अशोक अवस्थी, अधिवक्ता डीजीसी अरुण चतुर्वेदी, आनंद दुबे, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, सुनील दुबे, महावीर शर्मा, अनंग पाल सिंह तोमर, शिवम शर्मा, डीजीसी सिविल जितेंद्र सिंह तोमर, शिव कुमार सिंह, प्रेमवीर सिंह, अनिल कुमार, डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे आदि ने पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें