फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर पिता-पुत्र में विवाद, पिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। शराब पीने को लेकर पिता, पुत्र में झगड़ा हो गया। बेटे की बात से क्षुब्ध पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के ममरेजपुर खाम (पाता) निवासी उमेश दीक्षित सोमवार देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर बेटे रामानंद ने पिता को टोका और शराब पीने पर नाराजगी जताई। शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत पिता से विवाद हो गया। परिजनों ने दोनों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराया। इसके बाद सभी अपने काम में व्यस्त हो गए। रात में उमेश ने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर वाले उठे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि शराब को लेकर पिता, पुत्र झगड़ा हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर पिता के फांसी लगाए जाने की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें