फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबमर्सिबल पंप में लगा पाइप क्षतिग्रस्त, लोगों को मिल रहा मिट्टीयुक्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर वासियों को मिट्टी युक्त गंदा पानी मिल रहा है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द साफ पेयजलापूर्ति करने की मांग की है। चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि सबमर्सिबल पंप के माध्यम से जमीन से पानी खींचने वाला पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर में स्थित एक पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बुधवार को सुबह से नगर के घरों में पहुंची पेयजलापूर्ति में काफी मिट्टी थी। सुबह शाम होने वाली पेयजलापूर्ति में मिट्टी आने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। पेयजलापूर्ति आने से काफी देर बाद मिट्टी के नीचे बैठ जाने के बाद ही पानी पीने योग्य होता है। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप के नीचे जमीन से पानी खींचने वाले प्रमुख पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। लॉकडाउन के चलते पाइप एवं अन्य सामान न मिल पाने के कारण पाइप आदि नहीं बदल पा रहा। इसलिए मजबूरी में मिट्टीयुक्त पानी घरों में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वे सही कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें