फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाइटगेज में फंसी पिकअप, पौन घंटे लगा जाम

Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बरात का सामान लेकर बिधूना की तरफ जा रहा एक पिकअप वाहन नहर पुल पर लगे हाइटगेज में फंस गया। इससे मार्ग पर करीब पौन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन चालक फंसे रहे और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि पिकअप वाहन नहर पुल के पास पहुंचते ही ऊंचाई अधिक होने के कारण हाइटगेज में अटक गया। वाहन फंसते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पिकअप वाहन को हटवाकर यातायात संचालित कराया। करीब पौन घंटे बाद जाम खुल सका और तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें