फफूंद। रास्ता भूलने का बहाना बनाकर बाइक सवारों ने युवक को अपने साथ बैठा लिया। रास्ते में उसकी जेब काटकर 20 हजार रुपये पार कर दिए। बाद में कुछ दूरी पर आगे उसे उतारकर भाग गए। युवक ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
गांव तर्रई निवासी मदन सिंह बुधवार सुबह नौ बजे अपने मामा के घर एक समारोह में जा रहा था। अछल्दा चौराहे के पास बाइक से पहुंचे दो व्यक्तियों ने कहा कि वह लोग रास्ता भूल गए हैं, उन्हें दिबियापुर जाना है। यह कहकर मदन सिंह को उन्होंने बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर आगे उसे उतारकर बाइक सवार भाग गए।
मदन सिंह ने देखा तो उसकी जेब कटी थी और जेब से 20 हजार रुपये गायब थे। वह गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। मदन सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी। थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने कि बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।