फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेख से नौकरी करने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया । फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करना चार शिक्षकों को भारी पड़ गया। इनमें अछल्दा ब्लॉक के एक व ऐरवाकटरा ब्लॉक के तीन शिक्षकों के खिलाफ बीईओ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकास खंड अछल्दा के ग्राम नौनिकपुर में सहायक अध्यापक राजीव कुमार पुत्र सुरेश चंद्र अपनी सेवा दे रहे थे। इनके अभिलेखों की जांच की गई। यह फर्जी पाए गए। बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि फर्जी अभिलेख लगाकर नियुक्ति पाने वाले शिक्षक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि अपने हित में अभिलेखों में छेड़छाड़ कर विभाग को धोखा दिया गया।
इसी तरह ऐरवाकटरा ब्लॉक के परिषदीय ब्लॉक में तैनात विजय नारायन त्रिपाठी, उमेश कुमार और पीयूष के खिलाफ भी अछल्दा व ऐरवाकटरा के खंड शिक्षाधिकारी राजेश सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से नियुक्ति पाकर धन अर्जन करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें