फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
औरैया में गोली लगने से मृत ज्योति की (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
मोहल्ला तिलक नगर निवासी पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी की रविवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोेरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

रिवाल्वर शव के पास ही पड़ा मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मौके से पति की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।
मोहल्ला तिलक नगर निवासी सुधीर सिंह के पुत्र प्रभात उर्फ गोपक का कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप है। प्रभात का बाइक शोरूम भी है। प्रभात की पत्नी ज्योति की रविवार देर रात लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभात, ससुर सुधीर सिंह व सास कविता सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बताया कि पुत्री ज्योति की शादी प्रभात के साथ चार दिसंबर 2017 को हुई थी। दो साल पहले व्यापार में घाटा होने की बात कहकर ससुरालियों ने रुपये मांगे थे। न देने पर तलाक की धमकी दी।
उन्होंने खेत बेचकर 23 लाख रुपये दिए थे। एक मार्च 2021 को वह पुत्री को ससुराल छोड़ आए थे। ससुरालियों ने उसके जेवर गिरवी रखवाकर 6 लाख 72 हजार रुपये ले लिए। पुत्री ने रविवार को मां को फोन कर कहा कि ससुराली उसे मार डालेंगे।
रात लगभग साढ़े नौ बजे फोन पर किसी ने बताया कि ज्योति की हत्या हो गई है। पत्नी व भाई रवींद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो पुत्री का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। गोली सर में पीछे की तरफ लगी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर प्रभात सिंह के नाम है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ससुर सुधीर सिंह को पकड़ लिया है। पति व सास की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें