फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी46- प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
शहर के तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में सोमवार को कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट एक्जीबिशन एंड फेयर ट्रस्ट औरैया की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि जनता की बेहद मांग पर जिले के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का आयोजन कराया है। प्रदर्शनी में घरेलू वस्तुओं के स्टॉल लगे हैं और बच्चों के लिए झूले भी हैं।
लोगों के मनोरंजन के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया है। एसपी अपर्णा गौतम ने कहा कि प्रदर्शनी में आने वालों की सुरक्षा के लिए चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन

शुभारंभ पर क्रानिक एकेडमी, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय समेत कई स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीराम मिश्रा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, रजनीश पांडेय, अमरचंद्र राठौर, एडीएम रेखा एस चौहान आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सदर राज कुमार, पीटीओ रेहाना बानो, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र संध्या यादव, डीडी कृषि विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें