फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुद की हत्या की सूचना देने वाले को भेजा जेल

Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बार-बार अपने ही मर्डर की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इसके बाद उसे बिधूना एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज स्थित सौरिख थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी राहुल सैनी पिछले करीब एक माह से पुलिस को अपने मर्डर की फर्जी सूचनाएं दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ती, लेकिन हर बार मामला झूठा निकलता। करीब 15 दिन पहले राहुल ने अपना नाम बदलकर रात 10 बजे पुलिस को कॉल की। उसने आरोप लगाया कि उसका भाई अपनी ससुराल समायन गांव गया था, जहां उसकी पत्नी आरती और साले ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में घटना पूरी तरह फर्जी पाई गई। रविवार सुबह राहुल ने एक बार फिर पुलिस को फोन कर पत्नी और साले द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी का झूठ पकड़ा गया। इस बार पुलिस ने ढिलाई न बरतते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि फर्जी सूचना देने वाले को एसडीएम कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें