फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 15 Apr 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
टूटे हुए बिजली के एलटी लाइन का तार दिखाते लोग। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम गपकापुर में शुक्रवार सुबह बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिबियापुर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामकृष्णनगर गपकापुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके भतीजे अरविंद कुमार उर्फ कल्लू (30) पुत्र श्रीप्रकाश के दरवाजे पर एलटी लाइन का टूटा तार पड़ा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिना शेड्यूल के बिजली आ गई। अरविंद दरवाजे पर पड़े तार के करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती है।

शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति की गई। इससे टूटे तार में चिपककर युवक की मौत हो गई। अवर अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि वह घटनास्थल पर जांच करने गए थे। कल्लू स्वयं बिजली मैकेनिक है। वह अपने घर के अंदर पानी की मोटर ठीक कर रहा था। लापरवाही पूर्वक काम करने के कारण वह बिजली की चपेट में आया है। बिजली विभाग पर आरोप लगाने के लिए एलटी लाइन का तार तोड़कर डाला गया है। आरोपी चोरी से बिजली उपभोग भी कर रहा था। संबंधित लिखित शिकायत उन्होंने दिबियापुर पुलिस को दे दी है।  
विज्ञापन


जल्द काट लें फसलें
बिजली वितरण खंड के एक्सईएन झब्बूलाल का कहना है कि जिनके खेतों के ऊपर से बिजली लाइन गुजरी है। वह जल्द से जल्द अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काट लें। फसल काटते समय विभाग को भी जानकारी दे दें। इससे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से होने वाले अग्निकांडों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें