फफूंद में डीएफसी लाइन की बाउंड्रीवॉल तैयार करता कर्मी।
- फोटो : संवाद
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित डीएफसी लाइन को अब लोग पार नहीं कर पाएंगे। आरपीएफ फफूंद ने डीएफसी साइड बाउंड्रीवॉल यार्ड एरिया को बंद करवा दिया है।
आरपीएफ के अनुसार लोग पैदल क्रॉसिंग पार करते थे, इससे कई हादसे हो चुके हैं। दरअसल फफूंद स्टेशन पर सवारी गाड़ी से उतरने के बाद लोग फुट ओवरब्रिज से बाहर जाने के बजाए पास से गुजरे मालगाड़ी के बने डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) ट्रैक को पैदल ही पार कर जाते थे।
इससे पिछले दिनाें कई हादसे हो चुके हैं। उन हादसों को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने रेलवे लाइन पार करने का रास्ता बंद करवा दिया। आरपीएफ फफूंद के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह जन सुरक्षा को लेकर बंद कराया गया है। जिससे लोग पटरी को पार न कर सकें।
अब लोगों को फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से ही लाइन पार जाना होगा। पहले यात्री ट्रेन से उतरते ही डीएफसी लाइन पार कर जाते थे। उनको देखकर राहगीर भी निकलते थे। इससे हादसे होते थे।