फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

Mon, 05 Jun 2017 11:53 PM IST
गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल
विज्ञापन
तेज धूप से कुछ इस तरह अपने मासूम को बचाकर ले जाती एक मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सोमवार सुबह से ही लोगों को परेशान किया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने राहगीरों की मुश्किल बढ़ा दी। मौसम के इस गर्म मिजाज का असर सूरज ढलने के बाद भी रहा। रोजाना इस वजह से लोग घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री जरूर कम रहा मगर गर्मी से कोई राहत नहीं दिखी।  
सोमवार को भी भीषण गर्मी ने लोगोें को पसीने से तरबतर कर दिया। सुबह से सूरज की तेज धूप के कारण दोपहर से पहले ही लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी कामकाजी लोगों के लिए आफत का सबब बन गई है। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना बमुश्किल हो रहा है।
लोग अंगौछे, स्टॉल और छाता लेकर सड़कों पर चलते दिखाई दिये। भीषण गर्मी और तपन के साथ मौसम के उतार चढ़ाव ने शहर के बाशिंदों का चैन छीन लिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 रहा। मौसम की आर्र्दता सुबह 48 व शाम को 29 रिकार्ड की गयी। हवाओं की गति 6.3 रही ये हवायें उत्तरी से पश्चिम ओर चलीं।
विज्ञापन


जानवर भी लू की चपेट में
लगातार बढ़ती जा रही गर्मी के प्रभाव से पशुओं को बचाया जाना बहुत आवश्यक है। इस समय भीषण गर्मी और गरम की हवाओं की चपेट में आने से जानवर लू की चपेट में है। गर्मी का असर दुग्ध उत्पादन पर भी पड़ रहा है।

जिले में बड़ी संख्या में किसान पशुपालन करते हैं। इन पशुओं की सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा अभियान चलाकर छह लाख से अधिक पशुओं को टीकाकरण कराया गया है। चिकित्सा विभाग से जुड़े लोगों ने पशुपालकों को बताया है कि वे सीधी गर्म हवा वाले स्थानों पर पशुओं को नहीं बाधें। गर्म हवाओं के प्रभाव से वे बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा जरूरी है कि गाय व भैंसों को बासी चारा व गंदा पानी नहीं पिलाएं। इस लापरवाही से पशुओं को अफारा हो सकता है। गर्मी के मौसम में पशुओं में गलाघोटू बीमारी तेजी से फैलती है इसे रोकने के लिए पशुपालकों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी यादव ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में पशुओं का अपनी तरह ध्यान रखें जिस प्रकार हमें गर्मी लगती है उसी प्रकार पशुओं को। इसलिए उन्हें सुबह शाम नहलाने के साथ दिन में चार बार पानी पिलाएं। ठंडे छायादार स्थानों पर बाधें। उनकी खुराक के हिसाब से हरा चारा प्रतिदिन खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें