फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी का भ्रम फैलाने वालों को बिहार की जनता ने दिया जवाब : साध्वी

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक के दौलतपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के वाचन के लिए पहले दिन रविवार को पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने महागठबंधन को आइना दिखाया है। कहा कि वोट चोरी कहकर भ्रम फैलाने वालों को बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।बिहार में बंपर वोटिंग व जीत ने साबित किया कि जनता को एनडीए पर भरोसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर से घुसपैठिए बेनकाब हो जाते हैं। विपक्ष ने सालों से घुसपैठियों को वोट बैंक बनाकर देश का संतुलन बिगाड़ने का काम किया। इन घुसपैठियों के जरिए ही देश में आतंकवाद पनपाया जाता है। जो लोग एसआईआर का विरोध करते हैं, वे बिहार विधानसभा चुनाव से सबक ले सकते हैं। चुनाव से पहले वहां पर विपक्ष ने वोट चोरी का खूब भ्रम फैलाया। एसआईआर पर सवाल खड़े किए लेकिन बिहार की जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। कोई शिकायत नहीं आई कि किसी का वोट कटा हो। सभी ने मतदान किया और एनडीए की सरकार बनी है। अब कांग्रेस कार्यालय में टिकट चोर गद्दी छोड़ का शोर मच रहा है।
जो लोग एसआईआर पर सवाल खड़े करते हैं, उनकी भ्रम फैलाने की आदत है। वो अपनी असफलता पर इसी से पर्दा डालते हैं। एसआईआर में अपने पूर्वजों का रिकार्ड देने में कैसा संकोच है। विपक्ष क्यों घबरा रहा है। विपक्ष का धरातल एसआईआर से कमजोर हो रहा है। वे यह जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब हाशिए पर जा पहुंचा है। कहा कि जो कोई भी कानून हाथ में लेने का दुस्साहस करेगा या तो वो जेल जाएगा या फिर ऊपर। सूबे के मुख्यमंत्री ने पूरे देश में कानून व्यवस्था को लेकर शानदार मॉडल पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें