फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी को तरसे 52 गांवों के लोग

Mon, 03 Apr 2017 12:13 AM IST
औरैया
विज्ञापन
-अयाना में हैंडपंप पर पानी भरने को लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र में इनकमिंग मशीन व ब्रेकर फुंकने से तीन फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे 52 गांवों में अंधेरा छा गया। रविवार सुबह छुट्टी के दिन लोग सुबह से पानी की कि ल्लत से जूझे और हैंडपंपों पर पानी भरने को जूझते रहे।
विज्ञापन


अयाना उपकें द्र में शनिवार की दोपहर इनकमिंग मशीन फुंक गई जिससे कि 33 केवीए का ब्रेकर भी जल गया। इससे अयाना फीडर, कस्बाजाना फीडर व नवादी फीडर से जुड़े 52 गांवों की बिजली ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। रविवार को बिजली न आने से सप्लाई का पानी नहीं आया और लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।

सुबह से हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लाइन लग गई और लोगों को लाइन में लगकर पानी भरना पड़ा। वहीं भीषम गर्मी में बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल हो गया। रात भर लोग बिना बिजली के सो नहीं पाए। घरों के बाहर मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान रहे।  रविवार दोपहर बाद मशीन को ठीक करके आपूर्ति शुरू की जा सकी। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई आमोद आनंद ने बताया कि मशीन को दुरुस्त कर लिया गया अब सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति  मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें