फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को अब जाम के झाम से मिलेगी निजात

Sat, 10 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर जिले में यातायात कंट्रोल रूम बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम के जरिए जिले की यातायात व्यवस्था देखी जा सकेगी। साथ ही प्रमुख मार्गों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जो क्राइम कंट्रोल में  सहायक होंगे।
विज्ञापन


बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण को पुलिस यातायात विंग को हाईटेक करने की कवायद तेज हो गई है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने को जल्द ही यातायात कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके जरिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

पुलिस की यह व्यवस्था शहर एवं हाइवे पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने में कारगर साबित होगी। यातायात विंग सीसीटीवी कैमरों से लैस प्रमुख मार्गो पर निगेहबानी करेगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए शहर के सबसे व्यस्तम सुभाष चौराहा, जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा, दिबियापुर तिराहे को चिंहित किया गया है।

यातायात पुलिस को हाईटेक करने के साथ ही इस कंट्रोल रूम के फरवरी तक क्रियान्वयन होने की संभावना है। सीसीटीवी कैमरे लगने से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
 
शासन के निर्देश पर यातायात कंट्रोल रूम बनाए जाने के लिए तैयारी की जा रही है। योजना का प्र्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है।  विपुल कुमार श्रीवास्तव,  एएसपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें