औरैया। बदलते समय के साथ फुटवियर बाजार में ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखा जा रहा है। अब लोग सिर्फ दिखावे, डिजाइन या महंगे ब्रांड के पीछे भागने के बजाय आराम, मजबूती को प्राथमिकता दे रहे हैं। मानसून के मौसम और नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल खुलने से इन दिनों शहर से लेकर कस्बों तक के फुटवियर बाजारों में खासी चहल-पहल है।
व्यापारियों के अनुसार इन दिनों 300 से 700 रुपये की रेंज वाले मजबूत और आरामदायक फुटवियर की मांग सबसे अधिक है। खासकर वाटर रेजिस्टेंट सैंडल, रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले हल्के जूते और बच्चों के स्कूल शूज की खरीदारी हो रही है। वहीं महिलाओं में हल्के वजन, मुलायम सोल और लंबे समय तक पहनने योग्य सैंडल पहली पसंद हैं। व्यापारियों का मानना है कि आगामी रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन से कारोबार में और अधिक उछाल आएगा, इसके लिए दुकानों में नए डिजाइन और वैरायटी का स्टॉक सजाया जा रहा है।
मानसून में बढ़ी मांग
बरसात के दिनों के हिसाब से खरीदारी चल रही है। वाटर रेजिस्टेंट और टिकाऊ चप्पल-सैंडल की मांग इस समय सबसे ज्यादा है।
- बबलू गुप्ता, व्यापारी
-
बिक्री में आया सुधार
बाजार में बिक्री तो बढ़ी है, लेकिन लोग ज्यादा कीमत के जूते-चप्पल लेने से बच रहे हैं। बजट रेंज के सामान की खपत अधिक है।
- गोपालजी, व्यापारी
गोपालजी
गोपालजी