फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से आजिज लोगों ने थाना घेरा

Tue, 21 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा नगर नई बस्ती के करीब 50 लोगों ने मंगलवार की दोपहर थाने का घेराव किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने बस्ती में दबंगों की कारगुजारियों की शिकायत की। पुलिस से मांग की कि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इंदिरानगर नई बस्ती निवासी अलका देवी पत्नी रामानंद ने बताया कि वह बारह साल से इंदिरानगर नई बस्ती में अपने मकान में रह रही हैं। 11 अप्रैल को वे जरूरी काम से परिवार के अन्य लोगों के साथ पंजाब गई थीं। इसी दौरान सत्ता पक्ष से जुडे़ कुछ दबंगों ने उनके मकान का ताला तोड़कर फेंक दिया और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।

मोहल्ले वालों की सूचना पर लौटीं तो बमुश्किल मकान पर दोबारा कब्जा कर पाईं। आरोप है कि सोमवार की शाम पांच बाइकों पर करीब दर्जन भर युवक आ धमके और घर में रखा सामान फेंकने लगे। मना करने पर उसको धक्का दे दिया।
विज्ञापन


 अलका ने बताया कि दबंगों ने धमकी दी है कि अगर 27 अप्रैल को 50 हजार रुपये नहीं मिले तो घर से बेदखल कर देंगे। दबंगों की कारस्तानी से आजिज लोगों ने मंगलवार को थाना पहुंचकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। साथ ही जमकर हंगामा काटा।

इस मामले में दो नामजद और 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आशाराम यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें