फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कोरोना वायरस के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करते शिक्षक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शिक्षण संस्था सुदिति ग्लोबल एकेडमी के द्वारा शनिवार को लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता करने के लिए अभियान चलाया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं गांव समरथपुर, गायत्री नगर, गोविंद नगर, जालौन चौराहा, गणेश नगर, ओम नगर, पढ़ीन दरवाजा आदि मोहल्लों में घर-घर जाकर कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बाजपेई, अजय चौबे, आशीष तिवारी, अनुज द्विवेदी, देवेश तिवारी, प्रशांत गुप्ता, मनोज, ब्रजेश चौधरी, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रियंका तिवारी, जयमाला त्रिपाठी आदि ने लोगों को बताया कि वह हाथ ना मिलाएं, हाथों को लगातार साबुन से धोएं, हाथों के द्वारा लगातार आंख नाक मुंह आदि को ना छुएं।
सुनील निषाद ने बताया कि वायरस के संक्रमण से बचाव एक मात्र इलाज है। कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि इस महामारी से स्वयं भी बचे और दूसरों को भी बचाएं। विद्यालय प्रबंधक डॉ.आनंद ने विद्यालय प्रयास की सराहना करते हुए समस्त नागरिकों को कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें