ओवरब्रिज पर आवागमन बंद करने के लिए डाली गई मिट्टी।
- फोटो : ओवरब्रिज पर आवागमन बंद करने के लिए डाली गई मिट्टी।
औरैया। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर टेस्टिंग के चलते आवागमन बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ओवरब्रिज की लोड मेंटीनेंस की जांच के चलते तीन दिनों के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
अछल्दा के घसारा रेलवे क्रॉसिंग-16 पर बने ओवरब्रिज को लोड मेंटीनेंस कार्य के चलते 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के गांवों के राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
घसारा ओवरब्रिज से अछल्दा से भारी वाहन निकलते हैं। वहीं महेवा व फफूंद की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी इसी ओवरब्रिज से निकलते हैं। ब्रिज पर आवागमन बंद होने से आसपास के गांव इटैली, बीसरमऊ, नगला धुंधे, सुभानपुर, लहटोरिया, घसारा, बघईपुर, लिधौरा, खुमानपुर, भुलईपुर, चिमकुनी, पुठिया, सारंगपुर आदि दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं।
भरथना, महेवा, बिधूना, कुदरकोट, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए ग्रामीणों को लगभग पांच से 10 किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ नोटिस चस्पा किया गया है।