फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलमबंद हड़ताल शुरू

Mon, 29 Jun 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता व अन्य। स्रोत:अधिवक्ता
विज्ञापन
बिधूना। तहसील बार एसोसिएशन द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखी। इससे तहसील परिसर में कार्य प्रभावित रहे और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी और महामंत्री अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के महानिरीक्षक निबंध द्वारा जारी ई-पंजीकरण (ई-रजिस्ट्री) संबंधी आदेश वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि ई-पंजीकरण से अधिवक्ताओं के साथ स्टांप विक्रेताओं, क्लर्कों व टाइपिस्टों पर सीधा असर पड़ेगा।
अधिवक्ताओं ने स्टांप विक्रेताओं, क्लर्कों, टाइपिस्टों, फोटोकॉपी संचालकों, ऑनलाइन सेवा केंद्रों और फोटोग्राफरों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पूरे दिन तहसील का कामकाज लगभग ठप रहा। पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन तीन जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें