फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज 10 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आज जिले के 10 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा को लेकर 4,372 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सुचिता व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए एक दिन पहले शनिवार को केंद्रों पर तैयारी चलती रही। सिटिंग प्लान व कमरों में अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बटवारे के काम होते रहे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को प्रस्तावित पीसीएस प्री परीक्षा 10 केंद्रों पर होनी है। चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
आवंटित परीक्षा केंद्रों का शनिवार को स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट जायजा लेते रहे। सीसीटीवी कैमरा, बायोमीट्रिक उपकरणों की क्रियाशीलता, कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए सीटों व मेजों का प्रबंधन चेक किए गए। पुलिस महकमे की ओर से परीक्षा केंद्रों के बाहर कर्मियों की तैनाती का खाका भी तैयार किया गया। खास तौर पर पुलिस कर्मियों को केंद्रों के बाहर फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कोई गलत गतिविधि परीक्षा को प्रभावित न कर दे।
विज्ञापन

पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर केंद्र के 200 मीटर आसपास सभी फोटो कॉपी मशीनें बंद रहेगी। दो पाली में परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 11:30 बजे तक व दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र
- तिलक इंटर कॉलेज, औरैया
- चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, औरैया
- नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया
- तिलक महाविद्यालय, औरैया
- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय, दिबियापुर
- जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल
- जनता महाविद्यालय, अजीतमल
- जिला पंचायत इंटर कॉलेज, मुरादगंज
- वैदिक इंटर कॉलेज, दिबियापुर
- जनता इंटर कॉलेज, ककोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें