फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछैंया बस्ती में बिजली अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

Fri, 29 Jul 2016 11:15 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पछैंया बस्ती में शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते बिजली अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की पछैंया बस्ती में व्याप्त बिजली बिल समस्याओं के निवारण को अमर उजाला की पहल पर बिजली विभाग ने शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक्सईएन व जेई ने उपभोक्ताओं को तीन दिन में समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बिजली बिलों में लगातार हो रहीं गलतियों से पछैंया बस्ती के उपभोक्ता लंबे समय से परेशान थे। बस्ती के लोगों का कहना था कि बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी कोई भी सुनवाई नहीं होती। बल्कि पछैंया बताते ही सभी के कान खड़े हो जाते हैं। समस्या निवारण के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। इस मामले में अमर उजाला ने उनकी बात को प्रकाशित कर बिजली अधिकारियों से पछैंया बस्ती के उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने को आवश्यक कदम उठाए जाने की अपील की। इस पर एक्सईएन रविंद्र कुमार के निर्देश पर जेई शशिकांत मौर्य, जेई धर्मेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ पछैंया बस्ती पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक्सईएन रविंद्र कुमार ने भी शिविर में पहुंचकर पछैंया बस्ती के उपभोक्ताओं से बात की।

उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग किसी भी सूरत में उपभोक्ताओं का शोषण नहीं होने देगा। उनकी जो भी समस्याएं हैं उनको तीन दिन में निपटाने का प्रयास किया जाएगा। एक्सईएन ने कहा कि वह अपने बकाया बिल समय से अदा करें। जिससे बकाए की स्थिति में बिल पर लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज से बच सकें। इस दौरान जेई एसके मौर्या ने बताया कि बस्ती के 21 उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी हैं। जिनका तीन दिन में हर हाल में निवारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी। इस मौके पर वार्ड सभासद कमला देवी सहित भारी संख्या में मोहल्ले के उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें