फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोला

Thu, 28 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नारेबाजी करते निषाद समाज के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति की स्थापना न होेने देने से खफा निषाद समाज ने गुरुवार को धरना देते हुए  विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ व भाजपा को सबक सिखाने की बात कही।
विज्ञापन


गुरुवार को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के  मंडल महासचिव दयाराम निषाद की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरने में मौजूद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बाघा गाड़ा नौसड़ में मूर्ति की स्थापना नहीं होने दी। इससे समाज के लोगों का अपमान हुआ है। वहीं संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण निषाद ने राष्ट्रपति से गोरखपुर सांसद को बर्खास्त करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों से विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुट होने की अपील की है। इस दौरान हरिश्चंद्र निषाद , रामकमल निषाद , हरीशंकर निषाद, पूरन सिंह, सतीश चंद्र निषाद, शिवपाल सिंह निषाद, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, अश्वनी निषाद, रेखा देवी, विश्वनाथ, जगदीश बाबू सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें