यात्रा में तिरंगे के संग शामिल महिलाएं।
- फोटो : यात्रा में तिरंगे के संग शामिल महिलाएं।
बिधूना। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सोमवार को कस्बे में निकली गई तिरंगा शौर्य यात्रा में लोगों में गजब का उत्साह दिखा। यात्रा में तिरंगा थामे युवक डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर थिरक रहे थे।
यात्रा की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य ने की। शौर्य यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। वहां से यात्रा बेला रोड बाईपास, नगर पंचायत कार्यालय, लोहामंडी मेन मार्केट, दुर्गा मंदिर, फीडर रोड होते हुए नगर के मुख्य भगतसिंह चौराहे पर पहुंची। जहां से पुनः रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई।
समापन पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् व भारत माता के जयकारे लगाए। कस्बा के वातावरण के गुंजायमान कर दिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला प्रभारी आनंद सिंह, ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, लाल सिंह सेंगर, मोनू सेंगर, अनुराग त्रिपाठी, सौरभ भदौरिया आदि उपस्थित रहे।