फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: होमगार्ड की बाइक राहगीर से टकराई, ग्रामीणों ने पीटा

Tue, 10 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। देर शाम रविवार को एक होमगार्ड की बाइक की टक्कर लगने से राहगीर चुटहिल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने होमगार्ड को पीट दिया। कुछ लोगों ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जालौन के दौलतपुर निवासी शिवकुमार होमगार्ड हैं। वर्तमान में वह कुठौंद थाने में तैनात हैं। शिवकुमार के मुताबिक रविवार देर शाम वह बाइक से अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बरुवाई गांव में सत्यप्रकाश शर्मा की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। लौटते समय हाईवे के लालपुर सर्विस रोड पर एक राहगीर उनकी बाइक से टकरा गया।
इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनकी गलती बताकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गए। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें