फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कवि सम्मेलन में गूंजीं देशभक्ति की रचनाएं

Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-53- प्रस्तुति देते कवि। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
फफूंद। नगर में हजरत पीर बुखारी शाह साहब और महाराज सहजानंद की याद में लगने वाली प्रदर्शनी में सोमवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की याद में लगने वाली इस प्रदर्शनी की परंपरा को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अतिथि कवियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा और सुदेश पोरवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कवयित्री ऋतु चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीतापुर के कवि जगजीवन मिश्र ने हम लोगों को जाति-वाति में मत बांटो, हम सारे हिंदुस्तानी हैं... रचना से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ललितपुर के कवि पंकज अंगार की देशभक्ति रचनाओं ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली की कवयित्री मोनिका देहलवी, कानपुर के प्रबुद्ध तिवारी, हरियाणा के उपेंद्र पांडेय, मैनपुरी के बलराम श्रीवास्तव और मध्य प्रदेश के सुनील तिवारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें