फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व त्वचा के रोगी बढ़े

Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कभी बारिश और कभी तेज धूप से लोग परेशान हैं। इसके चलते बीमारियां पैर पसार रही हैं। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व त्वचा रोग जैसी बीमारियों से परेशान मरीजों की भीड़ अस्पतालों में उमड़ रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएचसी में मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। अस्पताल के रिकाॅर्ड के अनुसार 255 मरीज अलग-अलग बीमारियों के अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा संक्रमण और डिहाइड्रेशन से ग्रसित मरीजों की रही। मरीजों ने सुबह से ही ओपीडी में दिखाने के लिए काउंटर पर लाइन लगाकर ऑनलाइन पर्चा कटवाया। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी कक्ष में भी कई मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
डॉ. नीरज सुमन व सौरभ राजपूत ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर आना और धान रोपाई से त्वचा रोगों के मामले बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि बढ़ती गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। ऐसे में सावधानी ही इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें