फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीबीसी मशीन बंद होने से मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर

Fri, 21 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सीएचसी बेला में दो दिन से सीबीसी मशीन बंद होने के कारण मरीजों की जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मशीन में रीजेंट समाप्त होने से जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को निजी लैब में जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों क्षेत्र में बारिश का मौसम होने के चलते मौसमी बुखार, वायरल संक्रमण, खांसी-जुकाम और प्लेटलेट्स कम होने जैसी समस्याओं वाले मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक सीबीसी जांच लिख रहे हैं, लेकिन मशीन बंद होने से जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को भी नियमित रूप से सीबीसी जांच करानी पड़ती है, ताकि खून की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाया जा सके।

जांच सुविधा बाधित होने से उन्हें भी निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि सीबीसी मशीन का रीजेंट समाप्त हो गया है। उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। एक-दो दिन में रीजेंट उपलब्ध होने की उम्मीद है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें