फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेनों का रूट बदलने से यात्रियों को परेशानी, निरस्त करा रहे टिकट

Sat, 28 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। लखनऊ मंडल में रेल पटरियों को मजबूती देने के लिए स्लीपर बदलने का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण दो अप्रैल से 13 मई तक कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व शताब्दी बदले रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन

इससे पहले से आरक्षण कराए बैठे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग टिकट निरस्त करवा रहे। इसके अलावा रूट बदलने से यात्रियों को कानपुर लखनऊ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का सहारा लेना होगा।
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी (12180) दो अप्रैल से टूंडला, इटावा, फफूंद और कानपुर होकर नहीं जाएगी। अब यह आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज और शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004) भी निर्धारित मार्ग के बजाय गाजियाबाद और मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी। रूट बदलने से अब यात्रियों को कानपुर की तरफ जाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। रोजाना ड्यूटी या व्यापार के सिलसिले में कानपुर लखनऊ जाने वाले लोगों को और भी दिक्कतें होंगी।
रेलवे पूछताछ कार्यालय के अनुसार, जिन यात्रियों ने पहले से इन तारीखों के लिए आरक्षण करा रखा था, वे अब टिकट कैंसिल करा रहे हैं। कानपुर लखनऊ जाने के लिए अब यात्रियों के पास सुबह चार बजे अवध एक्सप्रेस व आठ बजे के बाद पैसेंजर ट्रेन का विकल्प बचा है।
-
इंटरसिटी थी सहारा
मैं रोज भरथना से दिबियापुर ड्यूटी पर आता हूं। पैसेंजर छूटने पर इंटरसिटी ही सहारा होती थी। अब ड्यूटी के समय में बदलाव करना होगा।-कल्लू, यात्री भरथना

समय की बर्बादी
दिन में कम समय में कानपुर और लखनऊ के लिए इन दो ट्रेनों के अलावा कोई सीधा साधन नहीं है। केवल रात में अवध एक्सप्रेस का ही विकल्प बचेगा। पैसेंजर ट्रेन के सफर से समय की बर्बादी होगी।-सुनील, यात्री इटावा


-
लखनऊ खंड में पटरियों को मजबूती देने के लिए स्लीपर बदले जा रहे हैं। इसी को लेकर ट्रेनों में बदलाव किया गया है। -अमित सिंह, जनसंपर्क विभाग उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें