कंचौसी। फरक्का एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय चार बजे के बजाय नौ घंटे देर से दोपहर दो बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की देरी को देखते हुए कुछ यात्री वापस भी लौट गए।
विज्ञापन
ट्रेन देर से पहुंचने से कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, बनारस व पटना की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन लेट होने की रेलवे को पहले से सूचना देनी चाहिए।