फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर बनेगा यात्री प्रतीक्षालय

Sun, 03 Aug 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फफूंद रेलवे स्टेशन। - फोटो : बस स्टेशन पर बना बेबी फीडिंग बूथ।
विज्ञापन
औरैया। रेल यात्रियों को अब खुले आसमान के नीचे ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए फफूंद स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय बनेगा। रेलवे ने इसका प्रस्ताव बनाकर उसे मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पड़ता है। इस स्टेशन से अप-डाउन की नौ जोड़ी फास्ट ट्रेनों व तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से रोजाना कानपुर, आगरा आदि शहरों के लिए करीब साढ़े तीन हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं नाकाफी हैं।
इस कारण यहां के स्टेशन पर यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर घंटों ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ता है। इससे धूप और बारिश में काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए रेलवे ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किए। इनमें यात्री प्रतीक्षालय का प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्य योजना के मुताबिक प्रतीक्षालय बाबा परमहंस की बगिया के समीप रेलवे की खाली जमीन पर बनाया जाएगा। यात्री प्रतीक्षालय का प्रस्ताव बनाकर रेलवे ने उसे मंजूरी को भेजा है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही फफूंद स्टेशन पर प्रतीक्षालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि फफूंद स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। प्रतीक्षालय समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। मंजूरी मिलते ही कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें