फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेहोशी की हालत में मिला यात्री, जहरखुरानी की आशंका

Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18-घटना की जांच करते आरपीएफ जवान। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री के बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया। आरपीएफ उसे सीएचसी ले गई। होश में आने पर यात्री ने बताया कि उसके पास 25 हजार रुपये रखे थे। इसमें पांच हजार रुपये चोरी हो गए। बाकी 20 हजार रुपये उसके बैग में पड़े मिले।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी हीरापुर निवासी भरत सिंह पाल पंजाब में मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह प्लेटफार्म नंबर दो पर बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंची आरपीएफ उसे कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। उपचार के बाद उसे होश आ गया। इस दौरान पुलिस को उसके पास जनरल कोच की दो टिकट मिली।
होश आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते में बुआ का बेटा विश्राम सिंह पाल पंजाब में पानी की टंकी के निर्माण में ठेकेदारी करता है। वहां वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि ठेकेदार ने उसे 25 हजार रुपये दिए थे। छानबीन में यात्री के बैग से 20 हजार रुपये मिल गए।
विज्ञापन

यात्री का कहना है कि पांच हजार रुपये शर्ट की जेब में पड़े थे। उसे आरोपी बेहोश कर रुपये ले गया। बताया कि एक साथी अछल्दा में उतर गया था। हालांकि आरपीएफ अधिक शराब पीने से यात्री के बेहोश होने की बात कह रही है। यात्री की हालात में सुधार के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। प्रभारी आरपीएफ थानाध्यक्ष सुखसागर ने जहर खुरानी की बात से इन्कार किया है। यात्री द्वारा अधिक शराब पीने से बेहोश होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें