फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बहन और भांजे को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

Tue, 20 Jan 2026 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर जा रहे बाइक सवार को रोक लिया। एक बदमाश ने युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर साथ में मौजूद बहन व भांजे के साथ लूटपाट की इसके बाद गांव की तरफ भाग गए। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बदमाशों की घेराबंदी की गई, लेकिन इससे पहले बदमाश भाग गए। वारदात मंगलवार देर रात हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन

कन्नौज स्थित थाना छिबरामऊ के गांव बहनपुरा निवासी सोनू शाक्य मंगलवार को अपनी बहन शिखा की ससुराल गांव कुदरकोट में शादी का कार्ड देने आया था। रात करीब पौने सात बजे सोनू अपनी बहन शिखा और उनके एक वर्षीय मासूम हैप्पी के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकला। आरोप है कि गांव नहरा बोझ के पास पीछे से आ रहे एक काली पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इससे पहले कि भाई-बहन कुछ समझ पाते, बदमाश नीचे उतरे और सोनू की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बैग में रखा मंगलसूत्र, पहनी हुई पायल और कान के कुंडल लूट लिए। कुंडल लूटने के दौरान महिला का कान फट गया जिससे वह घायल हो गई। यहां तक बदमाशों ने शिखा की गोद में मौजूद एक वर्षीय बच्चे की करधनी भी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश गांव एरवा की तरफ भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें