फोटो-19- हेलमेट बाबा को हेलमेट देते डीएम व एसपी। स्रोत पुलिस
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन पर कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले प्रतिभागियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, चश्मा और हेलमेट का वितरण किया।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक भारती ने स्कूली बच्चों के साथ दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। डीएम ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और यातायात नियमों का पालन करना किसी मजबूरी में नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए होना चाहिए।
वहीं, एसपी अभिषेक भारती ने ड्राइविंग के दौरान रोड सड़क संकेतों पर ध्यान देना अनिवार्य है। संयम और सावधानी के साथ की गई ड्राइविंग ही सुरक्षित सफर की गारंटी है। कार्यक्रम में 182 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान एआरटीओ एनसी शर्मा, प्रभारी डीआईओएस कमलेश पांडे, डिप्टी सीएमओ बृजेश सिंह, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, पीटीओ आनंद राय कुरील आदि रहे।