फोटो-20-नवीन मंडी के पास हाईवे पर खड़े ट्रक और गुजरते वाहन। संवाद
औरैया। आगरा-कानपुर हाईवे पर शहर की सीमा में होने वाली अवैध पार्किंग कोहरे में काल बनेगी।
पुलिस और यातायात विभाग की अनदेखी से इंडियन ऑयल चौकी और कोतवाली के पास से गुजरे हाईवे पर धड़ल्ले से ट्रक खड़े हो रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जिले में हादसों में जान गंवाने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसमें सर्वाधिक हादसे नेशनल हाईवे पर लापरवाही के चलते होते हैं। इस साल अब तक 190 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन हादसों में जान गंवाने वाले 183 परिवारों की चीखें भी पुलिस और यातायात विभाग के अफसरों के कान तक नहीं पहुंचीं।
अब सर्दी के मौसम में शनिवार से कोहरे की दस्तक ने खतरा और बढ़ा दिया है। कोहरे के बीच हाईवे पर खड़े होने वाले वाहन और अवैध कट हादसों का कारण बनेंगे।
हाईवे पर नवीन मंडी के आसपास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में दोनों तरफ ट्रक खड़े रहते हैं। यह अब आम बात हो गई है। यहां से कोतवाली महज 200-300 मीटर की दूरी पर है। कोतवाल से लेकर चौकी प्रभारी तक सब यहां से हर दिन गुजरते हैं, लेकिन उन्होंने न तो इन ट्रकों को हटवाया और न ही कोई कार्रवाई की।
फोटो-20-नवीन मंडी के पास हाईवे पर खड़े ट्रक और गुजरते वाहन। संवाद
फोटो-20-नवीन मंडी के पास हाईवे पर खड़े ट्रक और गुजरते वाहन। संवाद