फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवाओं को जोड़ने के लिए पांच शिक्षकों का पैनल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने वाली अभ्युदय कोचिंग में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। इस बार पांच शिक्षकों का विशेष पैनल गठित किया गया है जो स्कूलों और अन्य माध्यमों से युवाओं तक पहुंचकर उन्हें अभ्युदय कोचिंग के प्रति जागरूक करेगा। लक्ष्य है कि पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक अभ्यर्थी कोचिंग का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग का नया सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए एक जून से पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। विभाग का मानना है कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जिन्हें निशुल्क कोचिंग योजना की जानकारी नहीं है। ऐसे में गठित शिक्षक पैनल युवाओं से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना के बारे में बताएगा।

पिछले सत्र में करीब 400 अभ्यर्थियों ने कोचिंग में पंजीकरण कराया था। इस बार संख्या बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं संचालित करने की भी तैयारी है। इसके लिए अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


कोर्स कोऑर्डिनेटर अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवा अभ्युदय कोचिंग से जुड़े। इसके लिए स्कूलों के डेटा के जरिए युवाओं से संपर्क किया जाएगा। सभी परीक्षाओं की क्लास शुरू होने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें