फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सज गए पंडाल, कई जगह माता की प्रतिमाएं स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में शुरू हुए शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह पंडाल स्थापित कर माता की मूर्ति स्थापित की गईं। वहीं घरों में श्रद्धालुओं ने घट स्थापित किए। मंदिरों व पंडालों में शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह पंडाल स्थापित कर श्रद्धालुओं ने माता की मूर्तियां स्थापित की। ब्रह्मनगर व ओम नगर में सुबह से ही पंडाल में पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया। ब्रह्मनगर में मां वैष्णों कमेटी के पंकज शुक्ला, अमित दुबे, मोनू तिवारी, सिंटू तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, राहुल पाल,श्याम दीक्षित, पारस अवस्थी, शिब्बू त्रिवेदी,राजन सिंह, पिंकू श्रीवास्तव, शिवकांत,आशीष तिवारी व सौरभ शुक्ला का विशेष योगदान रहा। शाम को आयोजित आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई। आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया।
फफूंद में गुरुवार को कस्बे के मुहल्ला चमनगंज दिबियापुर रोड पर शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से नव दुर्गा उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

मंत्रोचार के बाद पंडाल में दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना की गई। कमेटी के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र पाल, लक्षद्वीप राजपूत, शिव महेंद्र कुशवाहा, हर्षित पाल, संतोष कुमार, राजवीर राठौर, संजीव राजपूत, अभिषेक यादव, दीपू सैनी सहित कई भक्त मौजूद रहे।

अछल्दा, बिधूना, रुरुगंज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मां जगदंबा की शोभा यात्रा निकाली गई। इसी तरह से कंचौसी कस्बे में मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के पश्चात कलश को दुर्गा पंडाल परिसर में बने पंडाल में स्थापित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनील राजपूत, बबलू, गौरव गुप्ता, चुनमुन राठौर, नंदू पोरवाल, सोनू राजपूत, प्रधान के पति सुनील गुप्ता, छोटू गुप्ता, रौनक गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवम राठौर, भोले सक्सेना, राघव प्रतीक प्रताप, डॉक्टर सुरेश चंद गुप्ता, मंजू गुप्ता दुर्गा महोत्सव के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, मझले पंडित, जयप्रकाश दुबे, डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता, अभय गुप्ता, दीपेश शुक्ला आदि भक्त मौजूद रहे। इसके अलावा दिबियापुर, अजीतमल, मुरादगंज, एरवाकटरा, बेला आदि स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन धूमधाम से माता की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें