फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट के बाद पचनद बैराज निर्

विज्ञापन
सीएम कार्यालय के ट्विटर हैंडल से पचनद बैराज को लेकर किया गया ट्वीट - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सीएम ऑफिस से पंचनद बैराज को लेकर किए गए ट्वीट के बाद बैराज निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों में तेजी आने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एक जनवरी को पंचनद बैराज की रिपोर्ट सीएम के सामने प्रस्तुत कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रस्तावित पंचनद बैराज को लेकर दिसंबर 2020 में लगभग 3011 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्य अभियंता कार्यालय भेजी गई थी। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि पूर्व में भेजी गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में कुछ सैद्धांतिक कमियां होने के कारण डीपीआर दुरुस्त करने के लिए रिपोर्ट वापस सिंचाई खंड औरैया कार्यालय में आ गई। दो दिन बाद ही सिंचाई विभाग ने डीपीआर में आवश्यक संशोधन किया। इसके बाद प्रोजेक्ट की लागत घटकर लगभग 2597 करोड़ रुपये रह गई है। शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं सिंचाईं विभाग के मुख्य अभियंता ने पंचनद बैराज की रिपोर्ट का प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री आवास पर किया। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि पंचनद बैराज परियोजना से औरैया, इटावा एवं जालौन की सिंचन क्षमता में वृद्धि होगी।
इन जन पदों के साथ अन्य जनपद भी लाभान्वित होंगे। इस परियोजना से कृषकों को लाभ होगा। इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि रिपोर्ट प्रजेंटेशन से मुख्यमंत्री परियोजना को लेकर संतुष्ट हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब मुख्य अभियंता समिति में डीपीआर रिपोर्ट रखी जाएगी। मुख्य अभियंता समिति में संस्तुति मिलने के बाद केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पंचनद बैराज का ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली आगरा एवं अयोध्या बैराज प्रोजेक्टों में से एक है। इस बैराज से औरैया, जालौन एवं कानपुर देहात जनपदों के लिए फीडर निकालकर सैकड़ों एकड़ भूमि को पानी की संजीवनी मिलेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें