फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अपात्र का चयन हुआ तो जिम्मेदार होंगे पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। कोई भी अपात्र का चयन न किया जाए और यदि किसी के द्वारा किसी अपात्र का चयन कर लाभान्वित कराया जाता है तो जांच कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्धघाटन, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में योजना में आने वाले अवरोध के लिए सीडीओ तीन दिन में बीडीओ व ब्लॉक प्रमुख के साथ बैठक कर समाधान सुनिश्चित करें। इसके लिए पत्राचार आदि भी कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि कि कार्यदायी संस्था द्वारा पाइपलाइन डाले जाने के बाद सड़क सही नहीं कराई जाती है। जिससे सड़क टूट जाती है और आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। इसके लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति बनाकर जांच कराई जाए और सही न कराने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कराएं। तथा उनके भुगतान आदि को भी रोका जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सांसद कन्नौज प्रतिनिधि अवनीश, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे, एमएलसी प्रतिनिधि सत्येंद्र द्विवेदी, विधायक दिबियापुर प्रतिनिधि राकेश जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें