संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद औरैया के नेतृत्व में मंगलवार को रोडवेज डिपो परिसर में चालक-परिचालक व कर्मचारियों ने धरना दिया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर एआरएम को ज्ञापन सौंपा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष आरएन दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। वेतन विसंगतियों से लेकर तमाम तरह की कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सुबह दो घंटे धरना दिया गया।
नारेबाजी करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी के कार्यालय पहुंचे। जहां ज्ञापन देते हुए एआरएम को पूरा मामला समझाया। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न न हो इसे लेकर समस्या रखी गई। नोटिस व रूट पर आवागमन के दौरान होने वाली दिक्कतों को भी रखा गया।
इस मौके पर रामप्रकाश, आनंद दुबे, प्रीतम, हरिशंकर, अमोद, विष्णु, अजय, राजेश, लालमन, लालबहादुर, अनुराग तिवारी, सुखवीर राजावत, सर्वेश कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।