फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: केवाईसी लंबित होने से पंचायतों के विकास कार्य ठप

Fri, 09 Jan 2026 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायतें इन दिनों बैंक में केवाईसी की समस्या से जूझ रही हैं। पंचायत के खातों की केवाईसी समय से पूरी न होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

छोटे-मोटे कार्यों के भुगतान बार-बार रिजेक्ट होने से मजदूर अधिक परेशान हैं। ग्राम प्रधान सुनील कुमार, अनवर बख्श, राजकुमार सिंह, उमेश चंद्र और चंद्रभान सिंह सहित कई प्रधानों ने बताया कि पंचायत खातों की केवाईसी प्रक्रिया बैंक में कराई जा रही है। अधिकतर ग्राम पंचायतों के खाते औरैया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित हैं। कई प्रधान करीब 20 दिन पहले आवश्यक दस्तावेज जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक केवाईसी पूरी नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि केवाईसी लंबित रहने के कारण पंचायतों द्वारा किए गए भुगतान डोंगल लगने के दो-तीन दिन बाद ही रिजेक्ट हो जा रहे हैं। इससे मजदूरों की मजदूरी, छोटे निर्माण कार्यों और अन्य जरूरी भुगतान अटक गए हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि पंचायत स्तर पर कोई भी विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ग्राम प्रधानों ने बैंक प्रबंधन से जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें