औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में इस बार ग्राम पंचायत सदस्यों के 2346 पद रिक्त रह गए हैं। दूसरी ओर पंचायत चुनाव के लिए जिले में मतगणना के बाद अब प्रधानों को शपथ लेनी है। निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक प्रधान समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है लेकिन प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक में प्रधान के 477, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 580, ग्राम पंचायत सदस्यों के 5909 और जिला पंचायत सदस्यों के 23 पद हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होना है। ग्राम पंचायत सदस्य के 5909 पदों में 3565 में चुना हो चुका है। जबकि 2344 रिक्त रह गए हैं।
----------------------
ब्लॉक ग्राम पंचायत सदस्य रिक्त पद
एरवाकटरा 582 133
अछल्दा 771 289
बिधूना 855 398
सहार 833 348
अजीतमल 836 161
औरैया 1115 591
भाग्यनगर 917 426
---------------------------------
योग 5909 2346
---------------------
रिक्त पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग से फिलहाल इसके लिए समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- रावेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी