फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बूंद पिलाओ, विकलांगता भगाओ

Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर के पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। पूरे दिन चले अभियान में जिले भर के 46.15 फीसदी बच्चों को बूथों पर दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


पोलियो दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसबी मिश्रा ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने अभियान से जुड़े सभी वालेंटियरों की सराहना की। कहा कि आपके ही सहयोग से स्वास्थ्य विभाग जिले से पोलियो को मार भगाने में कामयाब हुआ है।

अब तो यह अंत की बेला है, और कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। इस मूलमंत्र को प्रेरणास्रोत मानकर सभी वालेंटियर अभियान को सफलता के अंजाम तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। पूरे दिन चले अभियान में अछल्दा में 50.09, ऐरवाकटरा में 47.04 अजीतमल में 45.51, औरैया नगर में 44.86, अयाना में 44.01, शहाब्दा में 47.75, दिबियापुर में 45.01, फफूंद में 46.09, बिधूना में 46.94 तथा सहार में 44.36 फीसदी बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन


अभियान के बाद सीएमओ डा. मिश्रा ने बताया कि पूरे दिन चले अभियान में जनपद में कुल लक्षित बच्चे 253296 के सापेक्ष आज 116895 बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से अभियान के अगले चरण के तहत चिन्हित सार्वजनिक स्थानों और घर-घर पोलियो ड्राप पिलाने को गठित टीमें रवाना होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें