फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवर लेकर जयकारे लगाते शिवालय पहुंचे भक्त

Wed, 22 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
कांवर लेकर बीहड़ स्थित शिव मंदिर पहुंचे भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव भक्तों में जोश है। सैकड़ों की संख्या भक्त कांवर लेकर जयकारे लगाते हुए बनारस और इलाहाबाद के लिए रवाना हुए।

बहादुरपुर इगुठिया से 151 शिव भक्तों का जत्था बुधवार को पैदल बीहड़ स्थित देवकली मंदिर पहुंचा। शहर के प्रमुख मार्गों पर निकले इस जत्थे में शामिल शहर के शिव भक्तों ने भी जमकर जयकारे लगाए। जत्थे में शामिल महिला व पुरुष भक्त शिव गीतों पर नाचते व झूमते रहे। इस जत्थे का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

वहीं शहर में भी विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। गांव से सुबह आठ बजे निकला यह जत्था दोपहर दो बजे देवकली मंदिर पर पहुंचा। जहां शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। यही नहीं शहर की सड़कों पर शिव भक्तों के अन्य जत्थे भी नजर आए जो बनारस और इलाहाबाद साइकिल व बाइक से गए। इस जत्थे में बुुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुरुगंज प्रतिनिधि के अनुसार दो दिन बाद महाशिवरात्रि को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर प्रमुख मार्गों पर कांवर लेकर शिव भक्त नारे लगाते दिख रहे हैं। जिससे कस्बे का वातावरण शिवमय है। अपनी गाड़ियों से शिव भक्त कांवर लेकर सिंगीरामपुर फर्रूखाबाद स्थित मां गंगा से जल भरकर शिव मंदिरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें